Posts

Showing posts with the label Dehradun News

राज्यसभा की एक सीट का चुनाव : भाजपा की जीत तय- Devbhoomi News

Image
  देहरादून। पिछले दो लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर परचम फहराने और 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचने के बाद भाजपा अगले महीने एक और चुनावी उपलब्धि खाते में जुड़ने का इंतजार कर रही है। यह है राज्यसभा की एक सीट का चुनाव। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है, लेकिन अब जिस तरह का गणित राज्य विधानसभा में है, उसमें भाजपा की जीत तय है। यही वजह है कि भाजपा के कई दिग्गजों की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह बात दीगर है कि पार्टी ने अगर उत्तराखंड के बाहर से किसी बड़े नेता को टिकट थमाया तो किसी और की भी लॉटरी लग सकती है। नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में वजूद में आया। तब उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में इस क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे 30 विधायकों को लेकर अंतरिम विधानसभा का गठन किया गया। बाद में उत्तराखंड को 70 विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया। अलग राज्य के रूप में उत्तराखंड के हिस्से पांच लोकसभा सीटें आईं। ये हैं टिहरी, पौडी गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा और नैनीताल...

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान, राहुल बोले: सब मिलकर आवाज उठाएं

Image
  कांग्रेस ने कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ शनिवार को सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से इससे जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसानों पर हो रहे ‘अत्याचार’ के खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी चाहिए। पार्टी ने कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में ‘स्पीक अप फॉर फार्मर्स’ अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वीडियो जारी कर इन विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएं। अपने वीडियो के माध्यम से इस अभियान से जुड़िए।’’ 7 महीने बाद आज देहरादून आएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कोविड-19 गाइडलाइन का करना होगा पालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि कृषि उपज विपणन (एपीएमसी) कानून आज किसानों के बड़े तबके के लिए एक सुरक्षा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मूल्य निर्धारण का एक संकेत है जिसके आधार पर बाजार कीमतें तय करता है। उन्होंने दावा किया कि ये विधेयक एमएसपी के इस महत्व को खत्म...

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कद बढ़ा, देवेंद्र यादव नए प्रभारी -Devbhoomi News

Image
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. आज कांग्रेस के नई सीडब्ल्यूसी की घोषणा हो गई है. नई सीडब्ल्यूसी में 22 सदस्य बनाए गए हैं.  इनमें 26 इनवाइटी सदस्य और 10 स्पेशल इनवाइटी सदस्य बनाए गए.इसी क्रम में हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, देवेंद्र यादव को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है. देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा सीट से विधायक हैं. इससे पहले अनुग्रह नारायण सिंह के पास उत्तराखंड का प्रभार था. उन्हें उत्तराखंड से हटाने का एक मकसद ये भी है कि वह लगातार हरीश रावत के खिलाफ एक विपक्ष की तरह काम कर रहे थे. हरीश रावत के खिलाफ न केवल वो पत्राचार कर रहे थे बल्कि पार्टी में लगातार वह रहकर हरीश रावत के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे. गौर हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया. नई सीडब्ल्यूसी में 22 सदस्य बनाए गए...

मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने- Devbhoomi News

Image
  मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने हो गई हैं. कंगना के तीखे बयानों के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया,  एक्ट्रेस ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कार्रवाई पर रोक लगा दी और बीएमसी से इस मामले में जबाव दाखिल करने को कहा।  अब हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।  तोड़फोड़ की तस्वीरें कंगना खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करती रही हैं. कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके भी महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है.  कंगना ने मुंबई सरकार की तुलना बाबर से की. खुद के दफ्तर की तुलना राम मंदिर से. कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल में है। यहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है। कंगना ने कहा कि मेरे ऑफिस में कोई अवैध निर्माण नहीं है। कोविड की वजह से सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर रोक लगा रखी है। बाबजूद इसके तोड़फोड़ की  गई वहीं बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फ...

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन- Devbhoomi News

Image
  साल 2020 में बुरी खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अभी तक यह साल हमें कई गमगीन खबरें दे गया है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई चमकते सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया. एक के जाने का गम लोग भूला नहीं पा रहे हैं कि दूसरी बुरी खबर आ जा रही है. अब भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है . 35 साल की छोटी सी उम्र में आदित्य ने दुनिया से विदा ले लिया. सूत्रों के अनुसार, आदित्य पौडवाल पिछले कुछ दिनों से किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया. इस खबर से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं.   Read ...

मंत्रिमंडल में तीन सीट खाली, 46 विधायक दावेदार- Devbhoomi News

Image
  देहरादून। उत्‍तराखंड में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जल्‍द अपनी टीम में नए सदस्‍यों को शामिल करने की तैयारी में हैं। मंत्रिमंडल में तीन सीट खाली हैं, लेकिन दावेदार हैं 46 विधायक। इनमें पांच विधायक ऐसे हैं, जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्‍यादा ऐसे विधायक भी अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे हैं, जो दो या इससे ज्‍यादा बार विधानसभा पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र के मुताबिक आलाकमान से हरी झंडी लेने के बाद वह नए सदस्‍यों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। उत्‍तराखंड की 70 सदस्‍यीय विधानसभा में संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक अधिकतम 12 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। 18 मार्च 2017 को जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्‍व में मंत्रिमंडल वजूद में आया, तब 10 विधायक इसका हिस्‍सा बने। यानी, पहले ही दिन से मंत्रिमंडल में दो सीट खाली रखी गईं। पिछले साल जून में मंत्रिमंडल के वरिष्‍ठ सदस्‍य प्रकाश पंत का असामयिक निधन हो गया। इससे मंत्रिमंडल में एक और सीट रिक्‍त हो गई। इसके बाद से कई बार नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की चर्चा सियासी गलियारों में चली, मगर ऐस...

भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों को बचाया - Devbhoomi News

Image
            भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य गतिरोध जारी है, इसके बावजूद देश के जवान उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिकों को परेशानी में देख अपना धर्म निभाने से पीछे नहीं रहे। सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चीन के तीन नागरिक, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, गत तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम में 'जीरो डिग्री' तापमान के दौरान परेशानी में थे। करीब 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। तब भारतीय जवानों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। चीनी नागरिकों की जिंदगी को परेशानी में समझकर, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है, भारतीय जवान तुरंत मदद को पहुंच गए। जीरो डिग्री से भी कम तापमान के कारण सभी की जान मुश्किल में आ गई थी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े समेत चिकित्सा सहायता दी।    Read more Uttrakhand News in Hindi 

चुनाव से पहले उतराखंड में दबाव और नाराज़गी की राजनीति शुरू- Devbhoomi News

Image
  देवभूमि उत्तराखंड में जहां कई राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटी हैं, वही बीजेपी  में एक बार फिर अंतर्विरोध दिख रहा है. पार्टी के विधायक अपनी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाने लगे हैं. दरअसल जब से आम आदमी पार्टी ने यह ऐलान किया है कि वह उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उसके बाद से बीजेपी में हाशिये पर पड़े बीजेपी विधायक और नेता अपनी नाराजगी दिखाने लगे हैं. यह नारजगी इस कदर है कि विधायक प्रदेश में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से कहने की बजाय सीधे दिल्ली का रुख कर रहे हैं. सूत्रों की मानें, तो प्रदेश सरकार से नाराज विधायकों की नजर सरकार में मंत्री की खाली पड़ी सीट पर है. प्रदेश में विधानसभा की 70 सीटें हैं. संवैधानिक आधार पर सरकार में 12 मंत्री बन सकते हैं. मार्च 2017 में जब त्रिवेंद्र रावत की सरकार बनी, तो सीएम सहित 9 लोगों ने शपथ लिया. उसी समय मंत्रिमण्डल में 2 सीटें खाली रह गईं. बाद में सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद एक सीट और खाली हो गई. अब तीन मंत्री के पद खाली हैं. लिहाजा मौका देख विधायक...

हेमकुंड साहिब यात्रा 2020 : पहले जत्थे में 100 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति- Devbhoomi News

Image
  सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार नियत तिथि पर हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खुल पाये थे. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ एक महीने 10 दिन तक खुले रहेंगे. पहले जत्थे में हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और शबद-कीर्तन और अरदास का श्रवण किया. बता दें, कोरोना संक्रमण के भय से जिला प्रशासन ने धाम में एक दिन में 100 श्रदालुओं को ही जाने की अनुमति दी है. मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड यात्रा के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन के तहत शुरुआत में कम ही श्रद्धालु हेमकुंड जा सकेंगे. Read More .. Uttrakhand News in Hindi

भर्ती और रोजगार से जुड़ी युवाओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार: राहुल - Devbhoomi News

Image
    नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी की स्थिति और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) तथा कुछ अन्य परीक्षाओं के परिणाम में कथित विलंब को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को युवाओं के रोजगार से जुड़ी इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार, रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।’’ इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘2017- एसएससी सीजीएल (संयुक्त स्नातक स्तर) की भर्तियों में अभी तक नियुक्ति नहीं हुई। 2018- सीजीएल परीक्षा का परिणाम तक नहीं आया। 2019- सीजीएल की परीक्षा ही नहीं हुई। 2020- एसएससी सीजीएल की भर्तियां निकाली ही नहीं।’’   प्रियंका ने दावा किया, ‘‘भर्ती निकले तो परीक्षा नहीं, परीक्षा हो तो परिणाम नहीं, परिणाम आ जाए तो नियुक्ति नहीं। निजी क्षेत्र में छंटनी और सरकारी में भर्तियों पर ताला लगने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन सरकार सच पर पर्दा डालने के लिए विज्ञापनों और ...

कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर इशारा दून में बेकाबू होता कोरोना- Devbhoomi News

Image
  देहरादून । दून में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, वह कहीं न कहीं कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर इशारा है। हालांकि सिस्टम फिलहाल यह मानने को तैयार नहीं कि वायरस का सामुदायिक स्तर पर फैलाव हो रहा है। बहरहाल, दिन-प्रतिदिन अधिसंख्य में कोरोना के नए मामले मिलने से चिंता ही नहीं, चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। गत दिवस भी जनपद में 184 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। धर्मपुर विस क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद चमोली भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिन में ही उनके सपंर्क में कई पार्षद, कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोग आए हैं। नगर निगम का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। वहीं सचिवालय में भी अपर सचिव की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में फ्रंटलाइन पर डटे स्वास्थ्य कर्मी भी हर अंतराल बाद संक्रमित मिल रहे हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक सिस्टर इंचार्ज, स्टाफ नर्स, आया व एक सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा हिमालय...

मातृसदन के परमाध्यक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने समाप्त किया अपना अनशन- Devbhoomi News

Image
  गंगा रक्षा को लेकर तपस्या अनशन कर रहे मातृसदन के परमाध्यक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अपनी तपस्या अनशन समाप्त कर दिया है। गंगा स्वच्छता से जुड़ी छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी शिवानंद विगत तीन अगस्त से अनशन पर बैठे थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) ने बुधवार को देर रात आश्वासन दिया। एनएमसीजी के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार को स्वामी शिवानंद ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। बता दें कि मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा रक्षा के लिए तीन अगस्‍त से अपना तप शुरू किया था। Read More Uttrakhand News in Hindi

गोविंदघाट से रवाना हुआ पहला जत्था- Devbhoomi News

Image
  शुक्रवार सुबह खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट जोशीमठ। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को पंच प्यारे के नेतृत्व में गोविंदघाट गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट सुबह 10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। गोविंदधाम गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद सुबह साढ़े नौ बजे पंच प्यारे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया है। Read More     .. Uttrakhand News in Hindi

भाजपा विधायकों ने हाईकमान से नेतृत्व बदलने को कहा : नेता प्रतिपक्ष

Image
  नेता प्रतिपक्ष के बयान ने प्रदेश की सियासत में तेज कर दी हलचल देहरादून । नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। इंदिरा ने कहा कि भाजपा में विद्रोह की स्थिति पैदा हो चुकी है। अंसतुष्ट विधायक लगातार बैठकें कर रहे हैं। विकास कार्य नहीं होने और अफसरशाही द्वारा जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने की वजह से नाराजगी लगातार बढ़ रही है। नेता प्रतिपक्ष ने यहां तक कहा कि भाजपा विधायकों ने 2022 के चुनावों को लेकर हाईकमान से नेतृत्व परिवर्तन को कहा है। अब इंदिरा के इस दावे से सत्ता से लेकर विपक्ष तक में चर्चाएं जोरों पर है। मीडिया में जारी बयान में नेता नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। निरंकुश नौकरशाही को सरकार का कोई डर नहीं है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में नए व पुराने सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। यह स्थिति जनता के लिए बेहद निराशाजनक है। बेरोजगारों के लिए कोई योजना नहीं बन सकी। अब संस्थानों में हो रही छंटनी से भी लोगों में और नाराजगी है। सैलरी से हर माह हो रही कटौती से कर्मचारी वर्ग तक खफ...

भाजपा विधायकों ने नैनीताल में की गुचपुप बैठक- Devbhoomi News

Image
  देहरादून । नौकरशाही के रवैये से नाराज सत्तापक्ष के विधायकों को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। नैनीताल में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद चुफाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। विधायकों की इस तरह की नाराजगी को विपक्ष ने भी मुद्​दा बना लिया है। दरअसल प्रदेश में सत्तापक्ष के तमाम विधायक लंबे समय से नौकरशाही की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। इन विधायकों की अपने ही क्षेत्र में अधिकारी तक नहीं सुन रहे हैं। जबकि उसी क्षेत्र में कुछ दायित्यधारियों की खूब चल रही है। इस तरह की उपेक्षा से नाराज विधायक गुपचुप तरीके से बैठकें करने लगे हैं। सोमवार को नैनीताल में बैठक हुई। इसमें डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में कुमाऊं व गढ़वाल के आधा दर्जन से अधिक विधायक शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार इनके बीच सरकारी उपेक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही अगली रणनीति बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के बाद राज्य के सियासी हलकों में कई तरह की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। हालांकि इस बैठक में क्या निर्णय हुआ? यह अभ...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने थमा दिया विपक्ष को मुद्दा - Devbhoomi News

Image
  केवल मोदी लहर के सहारे ही किसी की नैया पार नहीं होगी देहरादून।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के लिए चेताया, मगर इस दौरान वह कुछ ऐसा कह गए, जिसने विपक्ष को मुद्दा थमा दिया। भगत ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी लहर की बजाए विधायक अपने क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों के बूते जीत हासिल करें। मीडिया से बातचीत में भगत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल मोदी लहर के सहारे ही किसी की नैया पार नहीं होगी, बल्कि विधायक खुद भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहें और जनता के बीच जाएं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भाजपा पिछले छह वर्षों के दौरान अत्यंत मजबूत बनकर उभरी है। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में नमो लहर में भाजपा ने राज्य की सभी पांचों सीटों पर भारी जीत दर्ज की। यही नहीं, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की। यह उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पहला अवसर रहा, जब किसी पार्टी ने इतना भारी भरकम बहुमत हासिल किया। बं...

कोरोना को लेकर सतर्क होने के बजाय मनमानी कर रहे लोग - Devbhoomi News

Image
  देहरादून। कोरोना से बचे रहना है तो मास्क के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करना ही होगा। थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन से हाथ धुलना होगा या फिर सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार पिछले छह महीने से हर रोज किसी न किसी माध्यम नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचा रही है, लेकिन इसके बाद भी हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें यह बात समझ में नहीं आ रही है। मास्क पहनना उनकी शान में खिलाफ है। वह यह नहीं समझ रहे हैं कि बिना मास्क के बाजार या सार्वजनिक स्थल पर निकल कर वह स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग कोरोना को लेकर सतर्क होने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। आलम यह है कि लोग घर से बाहर मास्क का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। यह लापरवाही संक्रमण के लिहाज से कभी भी घातक साबित हो सकती है। इसीलिए पुलिस ने अब मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसना और तेज कर दिया है। 18 अगस्‍त तक प्रदेश में दो लाख से अधिक लोगों का मास्क न पहनने के कारण चालान किया जा चुका था। वहीं, क्वारटांइन का उल्लं...

विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रहे चैंपियन -Devbhoomi News

Image
 देहरादून। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन पिछले साल साल हुआ विवाद इतना गरमा गया था कि भाजपा ने विधायक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, 13 महीने में ही आज उनकी घर वापसी हो गई है। दरअसल, पिछले साल जुलाई में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो हाथ में शराब का गिलास लिए हुए तमंचे पर डिस्को करते हुए नजर आए थे। इसके साथ ही चैंपियन के नाम कई और विवाद भी जुड़े हुए हैं।     हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से भाजपा विधायक हमेशा ही चर्चाओं में छाए रहे हैं। कभी अपनी दबंगई को लेकर तो कभी आपत्तिजनक शब्दों को लेकर विवादों में रहे। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चैंपियन डांस करते नजर आ रहे थे। फिल्मी गाने पर डांस के दौरान वह हाथों में बंदूक लिए थे। साथ ही दो पिस्टल भी उनके हाथ में दिखाई दीं। बाद में एक पिस्टल मुंह में दबाकर भी वो डांस करते नजर आए। इस दौरान शराब पीते भी दिखाई दिए। डांस के दौरान चैंपियन ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। साथ ही, उत्तराखंड के बारे...

मुख्यमंत्री के लिए आने वाला समय अग्नि परीक्षा - Devbhoomi News

Image
  अग्नि परीक्षा साबित होने जा रहा आने वाला समय देहरादून। पहले नौकरशाही और फिर सचिवालय की कार्यप्रणाली पर बरसों से जमी धूल झाड़ने को उठे सरकार के हाथों को थामने के लिए कार्मिक संगठन खड़े हो रहे हैं। सचिवालय में एक ही झटके में बदले गए 77 कार्मिकों के विरोध में सचिवालय संघ आगे आ गया है। कार्मिकों के तबादलों की जांच और इसमें संशोधन की मांग को लेकर  दोनों ही पक्षों के बीच टकराव तेज होने के संकेत हैं। ऐसे में सचिवालय कार्मिकों के रोष को कम करने और अपने सख्त रुख को बरकरार रखने की चुनौती सरकार के सामने है। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए आने वाला समय अग्नि परीक्षा साबित होने जा रहा है।    वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार सुशासन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शुमार किए हुए है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ ही प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए सरकार नित नए कदम उठा रही है। इसके बावजूद नौकरशाही के साथ ही शासन-शासन के कामकाज पर गाहे-बगाहे सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ही नहीं, सरकार के अपने विधायक भी इस पर सवाल...

शहर में हर जगह पसरी मलिन बस्तियां - Devbhoomi News

Image
  देहरादून। राज्य बनने से पहले नगर पालिका रहते हुए दून में 75 मलिन बस्तियां चिह्नित की गई थीं। राज्य गठन के बाद दून नगर निगम के दायरे में आ गया। वर्ष 2002 में मलिन बस्तियों की संख्या 102 चिह्नित हुई और वर्ष 2008-09 में हुए सर्वे में यह आंकड़ा 129 तक जा पहुंचा। तब से बस्तियों का चिह्नीकरण नहीं हुआ, लेकिन अगर गुजरे आठ साल का फौरी तौर पर आकलन करें तो यह आंकड़ा 150 तक पहुंच चुका है। वोट बैंक की खातिर नेताओं ने नदी-नालों के किनारे जो मलिन बस्तियां शहर में जमाई हैं, उन पर जवाब कौन देगा। शहर में चौतरफा मलिन बस्तियां पसरी हुई हैं और दोनों ही दलों भाजपा-कांग्रेस के नेता वोट बैंक की खातिर इन पर राजनीति की रोटियां सेंकने का काम करते आए हैं। मलिन बस्तियां- रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे, रेसकोर्स रोड, चंदर रोड, नेमी रोड, प्रीतम रोड, मोहिनी रोड, पार्क रोड, इंदर रोड, परसोली वाला, बद्रीनाथ कॉलोनी, रिस्पना नदी, पथरियापीर, अधोईवाला, बृजलोक कॉलोनी, आर्यनगर, मद्रासी कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, श्रीदेव सुमननगर, संजय कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, लक्खीबाग, नई बस्ती चुक्खूवाला, नालापानी रोड, काठबंगला, घास मंडी, भगत सि...