मातृसदन के परमाध्यक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने समाप्त किया अपना अनशन- Devbhoomi News

 

गंगा रक्षा को लेकर तपस्या अनशन कर रहे मातृसदन के परमाध्यक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अपनी तपस्या अनशन समाप्त कर दिया है।

गंगा स्वच्छता से जुड़ी छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी शिवानंद विगत तीन अगस्त से अनशन पर बैठे थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) ने बुधवार को देर रात आश्वासन दिया। एनएमसीजी के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार को स्वामी शिवानंद ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

बता दें कि मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा रक्षा के लिए तीन अगस्‍त से अपना तप शुरू किया था।

Read More Uttrakhand News in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन, रुड़की में टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम - Devbhoomi News

किसानों की आत्महत्या के विवरण नहीं दे रहे हैं कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश: केंद्र

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कद बढ़ा, देवेंद्र यादव नए प्रभारी -Devbhoomi News