गोविंदघाट से रवाना हुआ पहला जत्था- Devbhoomi News

 

शुक्रवार सुबह खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
जोशीमठ। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को पंच प्यारे के नेतृत्व में गोविंदघाट गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट सुबह 10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। गोविंदधाम गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद सुबह साढ़े नौ बजे पंच प्यारे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया है।

Read More     .. Uttrakhand News in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

क्यों हो रहा है कृषि बिल का विरोध ? संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार पास कराना चाह रही 3 किसान बिल- Devbhoomi News

राज्यसभा की एक सीट का चुनाव : भाजपा की जीत तय- Devbhoomi News

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान, राहुल बोले: सब मिलकर आवाज उठाएं