भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन- Devbhoomi News
साल 2020 में बुरी खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अभी तक यह साल हमें कई गमगीन खबरें दे गया है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई चमकते सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया. एक के जाने का गम लोग भूला नहीं पा रहे हैं कि दूसरी बुरी खबर आ जा रही है. अब भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है . 35 साल की छोटी सी उम्र में आदित्य ने दुनिया से विदा ले लिया. सूत्रों के अनुसार, आदित्य पौडवाल पिछले कुछ दिनों से किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया. इस खबर से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं. Read ...