मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने- Devbhoomi News
मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने हो गई हैं. कंगना के तीखे बयानों के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया, एक्ट्रेस ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कार्रवाई पर रोक लगा दी और बीएमसी से इस मामले में जबाव दाखिल करने को कहा। अब हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।
तोड़फोड़ की तस्वीरें कंगना खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करती रही हैं. कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके भी महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है.
कंगना ने मुंबई सरकार की तुलना बाबर से की. खुद के दफ्तर की तुलना राम मंदिर से. कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल में है। यहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है।
कंगना ने कहा कि मेरे ऑफिस में कोई अवैध निर्माण नहीं है। कोविड की वजह से सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर रोक लगा रखी है। बाबजूद इसके तोड़फोड़ की गई
वहीं बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फौरन तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं।
कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी कार्रवाई के बाद आज दिन में ट्विटर पर हैशटैग 'डेथ ऑफ डेमोक्रेसी' ट्रेंड करने लगा किया।
इस बीच, मुंबई करणी सेना और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भी उन्हें प्रोटेक्शन देने का ऐलान किया है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे।
Read More Uttrakhand News in Hindi

Comments
Post a Comment