Posts

Showing posts with the label corona news dehradun news india news nainital news hindi news uttrakhand news in hindi

भारतीय मीडिया को भी ‘ग्लोबल’ होने की जरूरत: मोदी- Devbhoomi News

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति मजबूत हुई है , ऐसे में भारतीय मीडिया को भी ‘ग्लोबल’ होने की जरूरत है। जयपुर में जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर समाचारपत्र समूह ‘पत्रिका’ की ओर से निर्मित ‘पत्रिका गेट’ का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया द्वारा सरकार की आलोचना स्वाभाविक है और इससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए इसे लोगों की ‘अभूतपूर्व ’ सेवा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के स्थानीय उत्पाद आज ग्लोबल हो रहे हैं। भारत की आवाज भी और ज्यादा ग्लोबल हो रही है। दुनिया भारत को और ज्यादा गौर से सुनती है। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में भारत के मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है।’’ स्वच्छ भारत, उज्जवला गैस योजना और जल जीवन मिशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए मोदी ने सरकार के कार्यों की विवेचना...

मंत्रिमंडल में तीन सीट खाली, 46 विधायक दावेदार- Devbhoomi News

Image
  देहरादून। उत्‍तराखंड में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जल्‍द अपनी टीम में नए सदस्‍यों को शामिल करने की तैयारी में हैं। मंत्रिमंडल में तीन सीट खाली हैं, लेकिन दावेदार हैं 46 विधायक। इनमें पांच विधायक ऐसे हैं, जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्‍यादा ऐसे विधायक भी अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे हैं, जो दो या इससे ज्‍यादा बार विधानसभा पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र के मुताबिक आलाकमान से हरी झंडी लेने के बाद वह नए सदस्‍यों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। उत्‍तराखंड की 70 सदस्‍यीय विधानसभा में संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक अधिकतम 12 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। 18 मार्च 2017 को जब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्‍व में मंत्रिमंडल वजूद में आया, तब 10 विधायक इसका हिस्‍सा बने। यानी, पहले ही दिन से मंत्रिमंडल में दो सीट खाली रखी गईं। पिछले साल जून में मंत्रिमंडल के वरिष्‍ठ सदस्‍य प्रकाश पंत का असामयिक निधन हो गया। इससे मंत्रिमंडल में एक और सीट रिक्‍त हो गई। इसके बाद से कई बार नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की चर्चा सियासी गलियारों में चली, मगर ऐस...

उत्तराखंड में कोविड-19 के 950 नये मामले सामने आये- Devbhoomi News

Image
  उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 950 नये मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23,961 हो गई और महामारी से मरने वालों की संख्या 330 हो गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 7,575 मरीजों का इलाज चल रहा है। वही देशभर में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब तक 31,80,865 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही रविवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 77.32 फीसदी हो गई। मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41,13,811 हो गए हैं और पिछले 24 घंटे के भीतर 1,065 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गई है। कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर में और कमी आई है तथा यह अब ...