Posts

Showing posts with the label corona news covid news

राज्यसभा की एक सीट का चुनाव : भाजपा की जीत तय- Devbhoomi News

Image
  देहरादून। पिछले दो लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर परचम फहराने और 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचने के बाद भाजपा अगले महीने एक और चुनावी उपलब्धि खाते में जुड़ने का इंतजार कर रही है। यह है राज्यसभा की एक सीट का चुनाव। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है, लेकिन अब जिस तरह का गणित राज्य विधानसभा में है, उसमें भाजपा की जीत तय है। यही वजह है कि भाजपा के कई दिग्गजों की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह बात दीगर है कि पार्टी ने अगर उत्तराखंड के बाहर से किसी बड़े नेता को टिकट थमाया तो किसी और की भी लॉटरी लग सकती है। नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में वजूद में आया। तब उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में इस क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे 30 विधायकों को लेकर अंतरिम विधानसभा का गठन किया गया। बाद में उत्तराखंड को 70 विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया। अलग राज्य के रूप में उत्तराखंड के हिस्से पांच लोकसभा सीटें आईं। ये हैं टिहरी, पौडी गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा और नैनीताल...

भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले आए सामने, 1,172 और लोगों की मौत - Devbhoomi News

Image
  भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 44 लाख के पार हो गए। वहीं 1,172 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 75,062 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 34,71,783 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 44,65,863 मामले सामने आ चुके हैं। उसके अनुसार मृत्यु दर गिरकर 1.68 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,19,018 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। यह 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में नौ सितम्बर तक 5,29,34,433 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,29,756 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई। Read more Uttrakhand News in Hind...

24 घंटे में मिले 807 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 25 हजार पार -Devbhoomi News

Image
  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में  24 घंटे के अंदर 807 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 25 हजार पार पहुंच गई है।  वहीं, 7965 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 9262 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 241 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 142, ऊधमसिंह नगर में 118, पौड़ी में में 84, हरिद्वार में 73, टिहरी में 41, उत्तरकाशी में 35, चंपावत में 19, रुद्रप्रयाग में 15, अल्मोड़ा में 13, चमोली में 12, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं देशभर में  में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं. देश में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं. ।  देश में कोरोना के आंकड़े 42.70 लाख के पार पहुंच गए हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9 लाख से ज्यादा हो गए हैंं. बता दें देशभर मे...