Posts

Showing posts with the label mumbai news bollywood news politics kangana

मसूरी में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया शिफन कोर्ट, सभी अवैध निर्माण ध्वस्त- Devbhoomi News

Image
    मसूरी के शिफन कोर्ट में नगर पालिका परिषद ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अवैध भवनों को ध्वस्त करवा दिया है। आपको बता दें कि शिफन कोर्ट में 84 परिवारों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध भवन बनाये गए थे। जिन्हें नगर पालिका व प्रशासन द्वारा खाली करवाया गया है, वहीं दोपहर बाद उक्त भूमि, पर्यटन विभाग को सौंप दी गई. आपको बता दें कि अवैध रूप से रह रहे मजदूरों ने खुद ही अपने आवास खाली कर दिए। गत 24 अगस्त को प्रशासन व पालिका प्रशासन भारी पुलिस बल को लेकर शिफन कोर्ट पहुंची थी लेकिन तब जनप्रतिनिधियों द्वारा 10 सितंबर तक का समय खाली करने के लिए दिलवाया था जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई बंद कर दी थी।  इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि यहां अवैध कब्जा कर रहे मजदूरों को 10 सितंबर तक भूमि खाली करने का समय दिया गया था. जिस पर सभी ने तय समय सीमा में भूमि खाली कर दी, अब केवल मकानों के ढांचे बचे हैं, जिन्हें नगर पालिका प्रशासन की ओर से तोड़ा जा रहा है।  वहीं कब्जा खाली करने के दौरान वहां रह रहे परिवारों में मायूसी छाई रही व अपने टूटते आशियाने को देखकर भावुक भी हो रहे थे.  Read H...

मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने- Devbhoomi News

Image
  मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने हो गई हैं. कंगना के तीखे बयानों के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया,  एक्ट्रेस ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कार्रवाई पर रोक लगा दी और बीएमसी से इस मामले में जबाव दाखिल करने को कहा।  अब हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।  तोड़फोड़ की तस्वीरें कंगना खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करती रही हैं. कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके भी महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है.  कंगना ने मुंबई सरकार की तुलना बाबर से की. खुद के दफ्तर की तुलना राम मंदिर से. कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल में है। यहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है। कंगना ने कहा कि मेरे ऑफिस में कोई अवैध निर्माण नहीं है। कोविड की वजह से सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर रोक लगा रखी है। बाबजूद इसके तोड़फोड़ की  गई वहीं बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फ...