हेमकुंड साहिब यात्रा 2020 : पहले जत्थे में 100 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति- Devbhoomi News

 

सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 10 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार नियत तिथि पर हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खुल पाये थे. गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ एक महीने 10 दिन तक खुले रहेंगे.

पहले जत्थे में हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और शबद-कीर्तन और अरदास का श्रवण किया. बता दें, कोरोना संक्रमण के भय से जिला प्रशासन ने धाम में एक दिन में 100 श्रदालुओं को ही जाने की अनुमति दी है.

मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड यात्रा के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन के तहत शुरुआत में कम ही श्रद्धालु हेमकुंड जा सकेंगे.

Read More ..Uttrakhand News in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन, रुड़की में टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम - Devbhoomi News

किसानों की आत्महत्या के विवरण नहीं दे रहे हैं कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश: केंद्र

कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर इशारा दून में बेकाबू होता कोरोना- Devbhoomi News