कोरोना को लेकर सतर्क होने के बजाय मनमानी कर रहे लोग - Devbhoomi News
देहरादून। कोरोना से बचे रहना है तो मास्क के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करना ही होगा। थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन से हाथ धुलना होगा या फिर सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार पिछले छह महीने से हर रोज किसी न किसी माध्यम नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचा रही है, लेकिन इसके बाद भी हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें यह बात समझ में नहीं आ रही है। मास्क पहनना उनकी शान में खिलाफ है। वह यह नहीं समझ रहे हैं कि बिना मास्क के बाजार या सार्वजनिक स्थल पर निकल कर वह स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग कोरोना को लेकर सतर्क होने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। आलम यह है कि लोग घर से बाहर मास्क का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। यह लापरवाही संक्रमण के लिहाज से कभी भी घातक साबित हो सकती है। इसीलिए पुलिस ने अब मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसना और तेज कर दिया है। 18 अगस्त तक प्रदेश में दो लाख से अधिक लोगों का मास्क न पहनने के कारण चालान किया जा चुका था। वहीं, क्वारटांइन का उल्लंघन करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपट रही है। पुलिस की कार्रवाई केवल मुकदमे तक ही सीमित नहीं है। इस वर्ष अप्रैल से अब तक पुलिस एक्ट, एमवी एक्ट और आपदा प्रबंधन एक्ट के उल्लंघन में पुलिस 11 करोड़ 37 लाख 27 हजार 550 रुपये का अर्थदंड भी वसूल चुकी है।
Read here Uttrakhand News in Hindi

Comments
Post a Comment