Posts

उत्तराखंड की बेटी सृष्टि की फिल्म 'एक था गांव' मामी फिल्म महोत्सव की इंडिया गोल्ड श्रेणी में हुई शामिल

Image
  उत्तराखंड के टिहरी जिले के सेमला गांव की सृष्टि लखेड़ा की फिल्म ‘एक था गांव’ (वंस अपॉन ए विलेज) ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बनाई है। गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके) की कहानी है। सृष्टि की फिल्म का मुकाबला विभिन्न भाषाओं की चार फिल्मों के साथ है। पहले मुंबई फिल्म महोत्सव का आयोजन इसी महीने होना था, लेकिन कोविड संकट के चलते इसका आयोजन अगले साल होगा। मूल रूप से विकास खंड कीर्तिनगर के सेमला गांव की रहने वाली सृष्टि का परिवार ऋषिकेश में रहता है। वह पिछले 10 सालों से फिल्म लाइन के क्षेत्र में हैं। उत्तराखंड में पलायन की पीड़ा को देखते हुए  सृष्टि ने पावती शिवापालन के साथ (सह निर्माता) फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने अपने गांव का चयन किया। सृष्टि बताती है कि पहले उनके गांव में 40 परिवार रहते थे और अब पांच से सात लोग ही बचे हैं। गांव वालों को किसी न किसी मजबूरी से गांव छोड़ना पड़ा है। इसी उलझन को उन्होंने एक घंटे की फिल्म के रूप में पेश किया है।  80 साल की ली...

राज्यसभा की एक सीट का चुनाव : भाजपा की जीत तय- Devbhoomi News

Image
  देहरादून। पिछले दो लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर परचम फहराने और 2017 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचने के बाद भाजपा अगले महीने एक और चुनावी उपलब्धि खाते में जुड़ने का इंतजार कर रही है। यह है राज्यसभा की एक सीट का चुनाव। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है, लेकिन अब जिस तरह का गणित राज्य विधानसभा में है, उसमें भाजपा की जीत तय है। यही वजह है कि भाजपा के कई दिग्गजों की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह बात दीगर है कि पार्टी ने अगर उत्तराखंड के बाहर से किसी बड़े नेता को टिकट थमाया तो किसी और की भी लॉटरी लग सकती है। नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में वजूद में आया। तब उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में इस क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे 30 विधायकों को लेकर अंतरिम विधानसभा का गठन किया गया। बाद में उत्तराखंड को 70 विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया। अलग राज्य के रूप में उत्तराखंड के हिस्से पांच लोकसभा सीटें आईं। ये हैं टिहरी, पौडी गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा और नैनीताल...

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान, राहुल बोले: सब मिलकर आवाज उठाएं

Image
  कांग्रेस ने कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ शनिवार को सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से इससे जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसानों पर हो रहे ‘अत्याचार’ के खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी चाहिए। पार्टी ने कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में ‘स्पीक अप फॉर फार्मर्स’ अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वीडियो जारी कर इन विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएं। अपने वीडियो के माध्यम से इस अभियान से जुड़िए।’’ 7 महीने बाद आज देहरादून आएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कोविड-19 गाइडलाइन का करना होगा पालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि कृषि उपज विपणन (एपीएमसी) कानून आज किसानों के बड़े तबके के लिए एक सुरक्षा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मूल्य निर्धारण का एक संकेत है जिसके आधार पर बाजार कीमतें तय करता है। उन्होंने दावा किया कि ये विधेयक एमएसपी के इस महत्व को खत्म...

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन, रुड़की में टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम - Devbhoomi News

Image
  किसानों से जुड़े बिल (Agricultural Bills) के विरोध में आज देश भर के किसान संगठनों  का भारत बंद शुरू हो चुका है. देश के कई हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं. लेकिन पंजाब को छोड़कर इस आंदोलन का बाकी जगहों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. किसानों के 30 से ज्यादा संगठनों की ओर से बुलाए गए इस आंदोलन को कई सियासी पार्टी भी समर्थन दे रही हैं. उत्तराखंड में भी किसानों का कृषि अध्यादेशों का विरोध देखने को मिला। हालांकि यहां बंद का कुछ खास असर नजर नहीं आया। लेकिन विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में किसान यूनियन के सदस्य जुलूस लेकर आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जिसे पुलिस द्वारा कुछ देर बाद ही हटवाया गया। किसान नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने देहरादून के गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया। वहीं रुद्रपुर गल्ला मंडी में ऊधमसिंह नगर के किसानों ने सभा आयोजित की। इस दौरान यहां पुलिस फोर्स तैनात रही। चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कृषि विधेयकों के खिलाफ अपना व...

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद- Devbhoomi News

Image
  जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम जिले के कैसरमुल्ला में सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी थी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी एएसआई एन. सी. बडोले की सर्विस राइफल (ए.के.राइफल) भी अपने साथ ले गए। अधिकारी ने बताया कि बादामी बाग स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है। Read more : Uttrakhand News in Hindi

उत्तराखंड : विधानसभा का एक दिनी सत्र आज, ट्रैक्टर से विस पहुंचे कांग्रेस विधायक -Devbhoomi News

Image
    कोरोना के संकट के बीच आज एक दिन का विधानसभा सत्र चल रहा है। पहली बार हाइब्रिड तरीके से आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में हंगामे के भी पूरे आसार हैं। कुछ देर बाद इन विधायकों को ट्रैक्टर से विधानसभा जाने दिया गया। कृषि विधेयक के खिलाफ विरोध जताते हुए यह विधायक ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे । सभी मंत्री और विधायकों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी, पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजमोहन कोटवाल और स्वर्गीय नारायण सिंह भैंसोङा को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री, मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सतपाल महाराज ,विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मुकेश कोली, भरत चौधरी, प्रीतम सिंह चौहान, प्रीतम सिंह पंवार, ममता राकेश, सुरेंद्र सिंह जीना, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत इत्यादि सदन में मौजूद हैं। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। सरकार की ओर से करीब 19 विधेयक लाए जा रहे हैं। इनमें से कई विधेयक रिप्लेसमेंट बिल भी हैं। मतलब यह कि सरकार पूर्व में लाए गए अध्यादेशों को विधेयक के...

किसानों की आत्महत्या के विवरण नहीं दे रहे हैं कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश: केंद्र

Image
        केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने किसान आत्महत्याओं का ब्यौरा नहीं दिया है और इसलिए, कृषि क्षेत्र में आत्महत्या के कारणों संबंधी राष्ट्रीय आंकड़ा ‘अपुष्ट’ है और इसे प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का जिक्र करते हुए सदन को सूचित किया कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने विभिन्न प्रकार से पुष्टि किये जाने के बाद किसानों, उत्पादकों एवं खेतिहर मजदूरों द्वारा आत्महत्या का ‘शून्य’ आंकड़ा होने की बात कही है जबकि अन्य पेशों में कार्यरत लोगों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस कमी के कारण, कृषि क्षेत्र में आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई राष्ट्रीय आंकड़ा पुष्ट नहीं है और इसे अलग से प्रकाशित नहीं किया गया।’’ आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्याओं के नवीनतम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में 10,281 किसानों ने किसानों ने आत्महत्या की जबकि वर्ष 2018 म...

दिल्ली : पत्रकार समेत चीनी-नेपाली नागरिक गिरफ्तार, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप- Devbhoomi News

Image
  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट राजीव शर्मा, चीनी महिला किंग शी और नेपाली नागरिक शेर सिंह को गिरफ्तार किया है. राजीव पर चीनी इंटेलिजेंस को खुफिया जानकारी देने का आरोप है. किंग शी और शेर सिंह ने शेल कंपनियों के जरिए राजीव को काफी मात्रा में पैसे दिए थे. चीनी खुफिया विभाग ने पैसों के बदले राजीव शर्मा को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने का काम सौंपा था. मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल ने राजीव शर्मा को उनके पीतमपुरा के घर से ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट (Official Secret Act) के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि राजीव के पास से डिफेंस से जुड़े कुछ बेहद सीक्रेट दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, राजीव शर्मा को 14 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. अब 22 सितम्बर को पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होगी. गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. स्पेशल सेल की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. राजीव शर्मा यूनाइटेड न्यूज ऑफ ...

क्यों हो रहा है कृषि बिल का विरोध ? संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार पास कराना चाह रही 3 किसान बिल- Devbhoomi News

Image
  गुरुवार को लोकसभा में दो कृषि विधेयकों 'कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य यानि संवर्धन और सरलीकरण विधेयक 2020' और 'कृषक यनि सशक्तिकरण और संरक्षण कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020' पर चर्चा हुई। इससे पहले आवश्यक वस्तु अध्यादेश, 2020 मंगलवार को पारित हो गया था। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लोकसभा में कहा कि नए विधेयक किसान विरोधी नहीं हैं और ये किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाएंगे। वहीं, विपक्षी दलों ने इन विधेयकों को छोटे किसानों के लिए नुकसानदायक करार देते हुए विधेयकों को संसद की स्थायी समिति के पास भेजने की मांग की थी। परंतु विपक्षी दलों के जबरदस्त विरोध के बावजूद दो कृषि विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गए। इन विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल से मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा तक दे दिया। वहीं हरसिमरत कौर के इस्तीफे को पंजाब के सीएम ड्रामा बता रहे हैं इन विधेयकों को लेकर पहले भी कई किसान संगठन विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। भाजपा इन विधेयकों को किसानों के लिए वरदान बता रही है तो कांग्रेस और सत्ता पर काबिज होने की कवायद ...

कोरोना-बाजार और सरकार- Devbhoomi News

Image
  देहरादून । कोरोना को केंद्र सरकार ने एक वैश्विक महामारी घोषित करते हुए मार्च 2020 में लॉकडाउन घोषित किया था। इस लॉकडाउन से कोरोना पर कितना वार हुआ यह ऐसा सवाल है जिसका उत्तर न ही सरकार दे सकती है और न ही आम आदमी। इतना जरूर है कि उस समय लॉकडाउन की शायद कोई आवश्यकता नही थी क्योंकि मार्च माह में भारत के अंदर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बहुत कम थी। ऐसे में एक लम्बा लॉकडाउन न ही कोरोना संक्रमण की चैन तोड पाया और न ही इसका कोई स्थायी हल निकला। उल्टा मजदूर, नौकरी पेशा, दैनिक कार्यो को कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोग भूखमरी की कगार पर पहुंच गए। जो कैम्प उनकी मदद के लिए खुले गए थे वह कितनी मदद कर पाये यह वही लोग बता सकते हैं जो कैम्पो का संचालन कर रहे थे। कहने को तो भाजपा व कांग्रेस ने अपने चेहते नेताओ के नाम पर रसोईयां भी शुरू कर दी जहां से मजबूर लोगो को भोजन देने के दावे किए गए थे। जिस तरह पांचो अंगुलियां बराबर नही होती इसी तरह लॉकडाउन की समय अवधि के दौरान बेशक राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओ ने जरूरतमंदो की मदद बेशक कम करते हुए प्रचार प्रसार ज्यादा किया लेकिन कोरोना...

उत्तराखंड के आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल को पीएमओ में मिली नई जिम्मेदारी -Devbhoomi News

Image
  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक जे श्रीनिवासन ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से उन्हें रिलीव करने को कहा है. घिल्डियाल को नई जिम्मेदारी तीन हफ्ते के भीतर संभालनी होगी. जबकि वर्तमान में मंगेश घिल्डियाल टिहरी जिलाधिकारी के पद पर आसीन हैं. 2012 बैच के आईएएस मंगेश घिल्डियाल रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ही इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंंने केदारनाथ मे चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया है. साथपीएमओ से पत्र आने के बाद फिलहाल ये तो साफ नहीं हुआ है कि उनको कौन सा विभाग दिया जाएगा. लेकिन पीएमओ में उन्हें अनु सचिव का दायित्व दिया जाना है. उत्तराखंड शासन में अब तक बहुत ही कम इतने कम उम्र के आईएएस अफसर हैं जिनको केंद्र ने बुलाया है. फिलहाल 30 दिनों के अंतराल में उत्पल कुमार के बाद यह दूसरे अधिकारी हैं, जिनको पीएमओ ने केंद्र में नियुक्ति दी है Rea...

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कद बढ़ा, देवेंद्र यादव नए प्रभारी -Devbhoomi News

Image
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. आज कांग्रेस के नई सीडब्ल्यूसी की घोषणा हो गई है. नई सीडब्ल्यूसी में 22 सदस्य बनाए गए हैं.  इनमें 26 इनवाइटी सदस्य और 10 स्पेशल इनवाइटी सदस्य बनाए गए.इसी क्रम में हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, देवेंद्र यादव को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है. देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा सीट से विधायक हैं. इससे पहले अनुग्रह नारायण सिंह के पास उत्तराखंड का प्रभार था. उन्हें उत्तराखंड से हटाने का एक मकसद ये भी है कि वह लगातार हरीश रावत के खिलाफ एक विपक्ष की तरह काम कर रहे थे. हरीश रावत के खिलाफ न केवल वो पत्राचार कर रहे थे बल्कि पार्टी में लगातार वह रहकर हरीश रावत के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे थे. गौर हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया. नई सीडब्ल्यूसी में 22 सदस्य बनाए गए...

मसूरी में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया शिफन कोर्ट, सभी अवैध निर्माण ध्वस्त- Devbhoomi News

Image
    मसूरी के शिफन कोर्ट में नगर पालिका परिषद ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अवैध भवनों को ध्वस्त करवा दिया है। आपको बता दें कि शिफन कोर्ट में 84 परिवारों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध भवन बनाये गए थे। जिन्हें नगर पालिका व प्रशासन द्वारा खाली करवाया गया है, वहीं दोपहर बाद उक्त भूमि, पर्यटन विभाग को सौंप दी गई. आपको बता दें कि अवैध रूप से रह रहे मजदूरों ने खुद ही अपने आवास खाली कर दिए। गत 24 अगस्त को प्रशासन व पालिका प्रशासन भारी पुलिस बल को लेकर शिफन कोर्ट पहुंची थी लेकिन तब जनप्रतिनिधियों द्वारा 10 सितंबर तक का समय खाली करने के लिए दिलवाया था जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई बंद कर दी थी।  इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि यहां अवैध कब्जा कर रहे मजदूरों को 10 सितंबर तक भूमि खाली करने का समय दिया गया था. जिस पर सभी ने तय समय सीमा में भूमि खाली कर दी, अब केवल मकानों के ढांचे बचे हैं, जिन्हें नगर पालिका प्रशासन की ओर से तोड़ा जा रहा है।  वहीं कब्जा खाली करने के दौरान वहां रह रहे परिवारों में मायूसी छाई रही व अपने टूटते आशियाने को देखकर भावुक भी हो रहे थे.  Read H...

भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले आए सामने, 1,172 और लोगों की मौत - Devbhoomi News

Image
  भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 95,735 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 44 लाख के पार हो गए। वहीं 1,172 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 75,062 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 34,71,783 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 44,65,863 मामले सामने आ चुके हैं। उसके अनुसार मृत्यु दर गिरकर 1.68 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,19,018 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.58 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। यह 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में नौ सितम्बर तक 5,29,34,433 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,29,756 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई। Read more Uttrakhand News in Hind...

मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने- Devbhoomi News

Image
  मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने हो गई हैं. कंगना के तीखे बयानों के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया,  एक्ट्रेस ने बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कार्रवाई पर रोक लगा दी और बीएमसी से इस मामले में जबाव दाखिल करने को कहा।  अब हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।  तोड़फोड़ की तस्वीरें कंगना खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करती रही हैं. कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके भी महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है.  कंगना ने मुंबई सरकार की तुलना बाबर से की. खुद के दफ्तर की तुलना राम मंदिर से. कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल में है। यहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है। कंगना ने कहा कि मेरे ऑफिस में कोई अवैध निर्माण नहीं है। कोविड की वजह से सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर रोक लगा रखी है। बाबजूद इसके तोड़फोड़ की  गई वहीं बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फ...

भारतीय मीडिया को भी ‘ग्लोबल’ होने की जरूरत: मोदी- Devbhoomi News

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की उपस्थिति मजबूत हुई है , ऐसे में भारतीय मीडिया को भी ‘ग्लोबल’ होने की जरूरत है। जयपुर में जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर समाचारपत्र समूह ‘पत्रिका’ की ओर से निर्मित ‘पत्रिका गेट’ का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया द्वारा सरकार की आलोचना स्वाभाविक है और इससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। मोदी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए इसे लोगों की ‘अभूतपूर्व ’ सेवा बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के स्थानीय उत्पाद आज ग्लोबल हो रहे हैं। भारत की आवाज भी और ज्यादा ग्लोबल हो रही है। दुनिया भारत को और ज्यादा गौर से सुनती है। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में भारत के मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है।’’ स्वच्छ भारत, उज्जवला गैस योजना और जल जीवन मिशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और कोरोना के खिलाफ जंग में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए मोदी ने सरकार के कार्यों की विवेचना...

चीन से तनाव को लेकर एस. जयशंकर ने कहा, LAC पर स्थिति बेहद नाजुक -Devbhoomi News

Image
  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख के हालात को 'बहुत गंभीर' करार दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे हालात में दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक स्तर पर 'बहुत बहुत गहन विचार-विमर्श' की जरूरत है. एक अंग्रेजी दैनिक के संवाद सत्र को संबोधित करते हुए चीन सीमा विवाद पर जयशंकर ने कहा, 'सीमा की स्थिति को संबंधों की स्थिति से अलग करके नहीं देखा जा सकता. मैंने इस पुस्तक को गलवान घाटी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पहले लिखा था.' बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद होने के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव काफी बढ़ गया था. चीनी जवान भी हताहत हुए लेकिन पड़ोसी देश ने उनका ब्योरा नहीं दिया. अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के भी 35 जवान मारे गये. अपनी नई प्रकाशित पुस्तक 'द इंडिया वे' का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, 'सीमा पर अगर अमन-चैन नहीं रहता तो बाकी रिश्ते जारी नहीं रह सकते क्योंकि स्पष्ट रूप से संबंधों का आधार शांति ही है.' जयशंकर 10 सितंबर को मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन (एसस...

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन- Devbhoomi News

Image
  साल 2020 में बुरी खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अभी तक यह साल हमें कई गमगीन खबरें दे गया है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई चमकते सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया. एक के जाने का गम लोग भूला नहीं पा रहे हैं कि दूसरी बुरी खबर आ जा रही है. अब भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है . 35 साल की छोटी सी उम्र में आदित्य ने दुनिया से विदा ले लिया. सूत्रों के अनुसार, आदित्य पौडवाल पिछले कुछ दिनों से किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया. इस खबर से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं. बता दें, आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं. इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं.   Read ...

24 घंटे में मिले 807 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 25 हजार पार -Devbhoomi News

Image
  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में  24 घंटे के अंदर 807 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 25 हजार पार पहुंच गई है।  वहीं, 7965 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 9262 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 241 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 142, ऊधमसिंह नगर में 118, पौड़ी में में 84, हरिद्वार में 73, टिहरी में 41, उत्तरकाशी में 35, चंपावत में 19, रुद्रप्रयाग में 15, अल्मोड़ा में 13, चमोली में 12, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं देशभर में  में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं. देश में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं. ।  देश में कोरोना के आंकड़े 42.70 लाख के पार पहुंच गए हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9 लाख से ज्यादा हो गए हैंं. बता दें देशभर मे...

DRDO ने हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट का किया सफल परीक्षण- Devbhoomi News

Image
  रक्षा क्षेत्र में भारत को अहम कामयाबी मिली है. डिआरडीओ ने (DRDO) ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमन्स्ट्रेटर व्हीकल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत हाइपरसोनिक टेक्नो लॉजी विकसित करने वाला दुनिया का चौथा देश है. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन इस तकनीक से लैस हैं. यह हवा में आवाज की गति से छह गुना ज्याेदा स्पीड से दूरी तय करता है। भारत के पास अब बिना विदेशी मदद के हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप करने की क्षमता हो गई है. इसके बाद डीआरडीओ अगले पांच साल में स्क्रै मजेट इंजन के साथ हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर सकता है. इसके अलावा अंतरिक्ष में कम लागत में सैटेलाइट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को मिली एक ऐतिहासिक कामयाबी के लिए बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, '@DRDO_India ने आज स्वदेशी रूप से विकसित स्क्रैमजेट प्रोपल्शन प्रणाली का उपयोग कर हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर वाहन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.। ...