मसूरी में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया शिफन कोर्ट, सभी अवैध निर्माण ध्वस्त- Devbhoomi News

 

 

मसूरी के शिफन कोर्ट में नगर पालिका परिषद ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से अवैध भवनों को ध्वस्त करवा दिया है।

आपको बता दें कि शिफन कोर्ट में 84 परिवारों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध भवन बनाये गए थे। जिन्हें नगर पालिका व प्रशासन द्वारा खाली करवाया गया है, वहीं दोपहर बाद उक्त भूमि, पर्यटन विभाग को सौंप दी गई.


आपको बता दें कि अवैध रूप से रह रहे मजदूरों ने खुद ही अपने आवास खाली कर दिए। गत 24 अगस्त को प्रशासन व पालिका प्रशासन भारी पुलिस बल को लेकर शिफन कोर्ट पहुंची थी लेकिन तब जनप्रतिनिधियों द्वारा 10 सितंबर तक का समय खाली करने के लिए दिलवाया था जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई बंद कर दी थी। 


इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि यहां अवैध कब्जा कर रहे मजदूरों को 10 सितंबर तक भूमि खाली करने का समय दिया गया था. जिस पर सभी ने तय समय सीमा में भूमि खाली कर दी, अब केवल मकानों के ढांचे बचे हैं, जिन्हें नगर पालिका प्रशासन की ओर से तोड़ा जा रहा है। 


वहीं कब्जा खाली करने के दौरान वहां रह रहे परिवारों में मायूसी छाई रही व अपने टूटते आशियाने को देखकर भावुक भी हो रहे थे. 

Read Here Uttrakhand News in Hindi 

 

 

क्या आपने ये देखा

मुख्यमंत्री ने किया मोबाईल ऐप ‘आखर’ शब्दकोष का विमोचन

मुख्यमंत्री ने दिये जनता के लिए ‘अपणि सरकार’ पोर्टल बनाने के निर्देश

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन, रुड़की में टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम - Devbhoomi News

किसानों की आत्महत्या के विवरण नहीं दे रहे हैं कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश: केंद्र

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कद बढ़ा, देवेंद्र यादव नए प्रभारी -Devbhoomi News