जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का अधिकारी शहीद- Devbhoomi News

 


जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम जिले के कैसरमुल्ला में सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी थी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी एएसआई एन. सी. बडोले की सर्विस राइफल (ए.के.राइफल) भी अपने साथ ले गए।

अधिकारी ने बताया कि बादामी बाग स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Read more : Uttrakhand News in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

क्यों हो रहा है कृषि बिल का विरोध ? संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार पास कराना चाह रही 3 किसान बिल- Devbhoomi News

राज्यसभा की एक सीट का चुनाव : भाजपा की जीत तय- Devbhoomi News

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान, राहुल बोले: सब मिलकर आवाज उठाएं