24 घंटे में मिले 807 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 25 हजार पार -Devbhoomi News

 

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में  24 घंटे के अंदर 807 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 25 हजार पार पहुंच गई है।  वहीं, 7965 सक्रिय मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 9262 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 241 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल जिले में 142, ऊधमसिंह नगर में 118, पौड़ी में में 84, हरिद्वार में 73, टिहरी में 41, उत्तरकाशी में 35, चंपावत में 19, रुद्रप्रयाग में 15, अल्मोड़ा में 13, चमोली में 12, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं।


वहीं देशभर में  में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं. देश में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं. ।


 देश में कोरोना के आंकड़े 42.70 लाख के पार पहुंच गए हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9 लाख से ज्यादा हो गए हैंं. बता दें देशभर में कोरोना संक्रमण से 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही 33.20 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. ।


इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8,82,542 कोरोना केस सक्रिय थे. सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना के पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 42.04 लाख से अधिक थी, जबकि 32,50,429 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके थे. सोमवार को ही मौत का आंकड़ा 71,642 था. इसके साथ ही 24 घंटों में 90,802 नए कोरोना के मामले और 1,016 मौतें हुई थी. ।

 

Read here Uttrakhand News in Hindi

 

 

क्या आपने ये देखा

 

भारत में कुल COVID-19 केस 43.70 लाख हुए

 

 

Kangana Ranaut के दफ्तर पर चला BMC का बुलडोजर

 


Comments

Popular posts from this blog

कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन, रुड़की में टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा जाम - Devbhoomi News

किसानों की आत्महत्या के विवरण नहीं दे रहे हैं कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश: केंद्र

कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कद बढ़ा, देवेंद्र यादव नए प्रभारी -Devbhoomi News