उत्तराखंड के आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल को पीएमओ में मिली नई जिम्मेदारी -Devbhoomi News
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक जे श्रीनिवासन ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से उन्हें रिलीव करने को कहा है. घिल्डियाल को नई जिम्मेदारी तीन हफ्ते के भीतर संभालनी होगी. जबकि वर्तमान में मंगेश घिल्डियाल टिहरी जिलाधिकारी के पद पर आसीन हैं.
2012 बैच के आईएएस मंगेश घिल्डियाल रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ही इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंंने केदारनाथ मे चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया है.
साथपीएमओ से पत्र आने के बाद फिलहाल ये तो साफ नहीं हुआ है कि उनको कौन सा विभाग दिया जाएगा. लेकिन पीएमओ में उन्हें अनु सचिव का दायित्व दिया जाना है. उत्तराखंड शासन में अब तक बहुत ही कम इतने कम उम्र के आईएएस अफसर हैं जिनको केंद्र ने बुलाया है. फिलहाल 30 दिनों के अंतराल में उत्पल कुमार के बाद यह दूसरे अधिकारी हैं, जिनको पीएमओ ने केंद्र में नियुक्ति दी है
Read More Uttrakhand News in Hindi

Comments
Post a Comment